वो गंगा का जल होगी|

चांदवो, फूलवो, ताजमहल
या धरती चंचल होगी
इन चारों में कोई नहीं वो
गंगा का जल होगी

चांद ………….

चेहरा एक कमल लगता है
एक अनकही ग़ज़ल लगता है
काली केश घटाओं में
आवारा बादल लगता है
मस्त हवाओं में वोबहकी
हिरनी चंचल होगी
इन चारोंमें कोई नहींवो
गंगा का जल होगी

आंखों में सागर रहता है
बातों में झरना बहता है
सुर्ख लबो पर है अपनापन
ऐसा एक जोगी कहता है
आवारा बादल के संगमें
बदली पागल होगी
इन चारों में कोई नहीं वो
गंगा का जल होगी


                         By -R.S Goyal

Pages: 1 2

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free